फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुरक्षा दृष्टि से महत्वपूर्ण चिनाब दरिया पर तीसरे पुल का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू को अखनूर और पुंछ के साथ कश्मीर घाटी से भी जोड़ेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। जम्मू-राजोरी-पुंछ हाईवे पर अखनूर के चिनाब दरिया पर मौजूद कंक्रीट पुल से सटे तीसरे पुल का निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। यह सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण पुल है। यह पुल जम्मू को अखनूर, पुंछ और कश्मीर घाटी से जोड़ेगा। पुल बनने से इलाके में यातायात की समस्या से निजात मिलेगी। यह पुल चिनाब दरिया से सटे गांव थाती चौक से शुरू होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण की मुहिम शुरू कर दी है।
चिनाब दरिया में बन रहा तीसरा पुल दरिया के बीच बिना पिलर के बनेगा। पुल की लागत 45 करोड़ रुपये रखी है, जो दो वर्षों में तैयार होगा। पुल डबल लाइन का होगा और पुल के दोनों ओर फुटपाथ भी होगा। इसकी लंबाई करीब तीन सौ मीटर और चौड़ाई 16 मीटर होगी। पुल बनाने का ठेका चंडीगढ़ मैसर्स बीके गुप्ता कंस्ट्रक्शन को दिया गया है। प्रथम चरण में पुल बना कर कस्बे के हनुमान चौक तक रोड का चौड़ीकरण होगा। पुल और हनुमान चौक तक करीब चार किमी रोड फोर लाइन के लिए 102 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, दूसरे चरण में हनुमान चौक से पुंछ तक रोड के फोर लाइन का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग में 5100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अखनूर में चिनाब दरिया पर दो पुल पहले ही स्थापित हैं। एक ऐतिहासिक स्टील पुल और एक कंक्रीट पुल है। स्टील पुल पर बड़े और लोड वाहनों की आवाजाही प्रतिबंध है। इसलिए, केवल कंक्रीट पुल से ही सेना और सिविल वाहनों की आवाजाही होती हैं। नया पुल बनने से सुरक्षा बलों की आवाजाही भी आसान हो जाएगी। एसडीएम अखिल सढौत्रा ने बताया कि चिनाब दरिया पर तीसरे पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। वह कंक्रीट पुल के पास ही चिह्नित भूमि पर बन रहा है। इस पर पुल के दोनों ओर भूमि अधिग्रहण के लिए मुहिम शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें