श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश में नई पहलों को पूरी ताकत से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह भी कहा कि पाकिस्तान द्वारा अशांति फैलाने के प्रयासों के बावजूद जम्मू-कश्मीर में विकास जारी है। उन्होंने कहा कि 2019 के बाद महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं, जिसे सभी ने पहचाना है। पर्यटन में उल्लेखनीय वृद्धि का संकेत देते हुए कहा कि हाल के वर्षों में पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। एलजी ने कहा कि 2024 में जम्मू कश्मीर में लगभग दो करोड़ चालीस लाख पर्यटक दौरा कर चुके हैं, यह संख्या 5 अगस्त, 2019 से पहले की तुलना में काफी अधिक है। एलजी ने इन परिवर्तनों और क्षेत्र को पटरी से उतारने के पाकिस्तान के प्रयासों के दौरान धैर्य के लिए नागरिकों की सराहना की। कहा कि कई हफ्तों तक पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ने लोगों की शांति और एकता के प्रति समर्पण को दोहराया है। ब्यूरो