फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्हार सड़क पर सप्ताह भर में बहाल होगा यातायात

विज्ञापन
मल्हार सड़क पर यातायात बहाल करने में लगे लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी, विज्ञप्ति। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। दो महीनों से बंद पड़ी मल्हार सड़क पर लोक निर्माण विभाग यातायात बहाल करने में जुट गया है। विभाग का प्रयास है कि एक सप्ताह के भीतर सड़क यातायात के लिए तैयार हो जाएगी। विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद रजाक ने बताया कि सड़क के तीसरे किलोमीटर में भारी भूस्खलन के चलते यातायात बहाल नहीं हो पा रहा है। एक सप्ताह से जेसीबी कार्य में जुटी हुई है। अगर मौसम साफ रहता है तो एक सप्ताह के भीतर काम पूरा हो जाएगा। बता दें कि कटली से मल्हार को जोड़ने वाली इस सड़क के बंद होने से दूरदराज पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें