बिलावर स्थित जम्मू कश्मीर बैंक के बाहर विशेष टीकाकरण शिविर में कोरोना का टीका लगवाते लोगख् संवा?
- फोटो : KATHUA
बिलावर। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जेएंडके बैंक पहुंच रहे लोगों का टीकाकरण किया। साथ ही विभाग ने लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक भी किया। इस संबंध में एडीसी संदेश कुमार शर्मा ने बताया कि उपमंडल में 80 प्रतिशत से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। सरकार का लक्ष्य 10 दिनों के भीतर सौ प्रतिशत लोगों का टीकाकरण करना है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में सौ प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें, ताकि सरकार के लक्ष्य को पाया जा सके। संवाद