सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई करता लोक निर्माण विभाग का कर्मचारी, संवाद।
- फोटो : KATHUA
बिलावर। लोक निर्माण विभाग ने उपमंडल की सड़कों किनारे उगी झाड़ियों की सफाई करना शुरू कर दिया है। अमर उजाला ने तीन दिन पूर्व कई सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों से पैदा हो रही समस्या को दर्शाया था। जिसके बाद विभाग हरकत में आया, और सड़कों किनारे उगी झाड़ियों की सफाई करने का काम शुरू कर दिया। विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद रजाक ने बताया कि कोटी, धर्मकोट, पेट्रोल पंप से सुराडा सड़क और फिंतर से किशनपुर सड़क पर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी झाड़ियों की सफाई कर रहे हैं। कई अन्य सड़कों पर भी विभाग झाड़ियों के अलावा सड़क पर बने गड्ढों को भरने का काम करने में लगा है। संवाद