कश्मीर में चलाये जा रहे एंटी-नार्कोटिक्स अभियान के दौरान 268 कनाल में फैली अफीम की खेती को मंगलवार को नष्ट कर दिया गया है।
इसकी जानकारी विभाग के एक अधिकारी द्वारा दी गई। डिप्टी एक्साइज कमिश्नर (एग्जीक्यूटिव कश्मीर) ने बताया कि विभाग द्वारा अफीम की खेती के खिलाफ बड़े पैमाने पर एक अभियान शुरू किया गया है, जिसमें अब तक अफीम की 268 कनाल पर फैली खेती को घाटी में नष्ट कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर और मध्य कश्मीर रेंज के एक्साइज व टैक्सेशन अधिकारियों के नेतृत्व में दो एक्साइज टीमों द्वारा आज पुलवामा और बडगाम जिलों में एंटी-पोस्ट ड्राइव का आयोजन किया।