आईजी मुनीर खान, अयूब पंडित (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर पुलिस के डिप्टी एसपी अयूब पंडित की हत्या के मामले में सोमवार को आईजी मुनीर खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई अहम खुलासे किए। मुनीर खान ने सबसे पहले तो इस हत्या पर खेद जताया और कहा कि घाटी में यह अपनी तरह की पहला और गंभीर वारदात थी।
उन्होंने बताया कि अभी तक मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा अभी और भी कई गिरफ्तारियां होंगी। साथ ही कहा कि अभी मामले में जांच जारी है।
मारा गया एक हत्यारा!
आईजी मुनीर खान ने बताया कि हत्याकांड में शामिल एक आरोपी की मौत हो चुकी है। उनके मुताबिक आरोपी 12 जुलाई को बड़गाम में हुई पुलिस मुठभेड़ गया।