फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बदले जाएं खराब ट्रांसफामर: निर्मल

Mon, 20 Apr 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने रविवार को बिजली विभाग के अधिकारियों को बिजली राजस्व एकत्रित करने के काम में सुधार लाने और ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन लॉसिस को नियंत्रण में लाने की हिदायत दी। बिजली विभाग जम्मू के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वह बिजली ढांचे खासतौर से ट्रांसफार्मरों की क्षति पर नियंत्रण पाने को पुख्ता कदम उठाएं।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर जलने पर उसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी जाए, ताकि लोगों को असुविधा से बचाने के लिए ट्रांसफार्मर को जल्द बदला जा सके। उन्होंने बिजली अधिकारियों को राजस्व एकत्रित करने के काम में कोई कोताही न बरतने के भी निर्देश जारी किए। उपमुख्यमंत्री ने एचटी और एलटी ढांचे में सुधार, एपीडीआरपी योजना, अन रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं के कनेक्शन नियमित करने, मीटर टेस्टिंग लैब स्थापित करने, डीडीयूजीजेवाई और आईपीडीएस योजनाओं के प्रदर्शन के अलावा सरकारी विभागों में मीटर लगाने के काम की प्रगति की भी समीक्षा की।

उन्होंने सुचारु बिजली आपूर्ति के लिए विभाग को उचित कदम उठाने के भी निर्देश जारी किए। इससे पूर्व बिजली विभाग के प्रधान सचिव संदीप कुमार नायक ने नौ मार्च 2015 को उपमुख्यमंत्री के ओर से दिए गए निर्देशों पर हुए अमल की जानकारी दी। बैठक में डेवलपमेंट कमिश्नर पावर असगर अली मजाज, योजना निदेशक ए के गंडोत्रा, वित्त निदेशक के के गुप्ता, ईएमएंडआरई विंग जम्मू के चीफ इंजीनियर अजय गुप्ता, सिस्टम एंड आपरेशन विंग के चीफ इंजीनियर के अलावा अन्य संबंधित विंगों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें