फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद खुलवाने की रणनीति में जुटे रहे उपमुख्यमंत्री, मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के कच्ची छावनी स्थित मुख्यालय में उपमुख्यमंत्री और मंत्री, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा के साथ बैठक में जम्मू बंद खुलवाने की रणनीति में दिन भर जुटे रहे।
विज्ञापन


रणनीति के तहत ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और कुछ मंत्री पुरानी मंडी मंदिर के महंत रामेश्वर दास से भी मिले और पुराने शहर में बंद को खुलवाने में उनके सहयोग की अपील की।

उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों की पार्टी मुख्यालय में मौजूदगी के चलते प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम पुख्ता कर दिए गए थे। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घंटों चली बैठक के बाद यह फैसला लिया गया कि जम्मू बंद को खुलवाने के लिए बाजारों में दुकानदारों और उनके संगठनों से चर्चा की जाए।
विज्ञापन


किसी को जबरन बंद न करने दिया जाए और एम्स मुद्दे पर लोगों को भाजपा के पक्ष से अवगत करवाया जाए।
विज्ञापन

महंत से मिलने पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष और मंत्री

पार्टी सूत्रों के अनुसार जम्मू में उत्पन्न स्थिति से केंद्रीय नेतृत्व को भी उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह और सांसद जुगल किशोर की ओर से अवगत करवाया जा रहा है। वहां से निर्देश लेने के बाद ही आगे की रणनीति पर काम हो रहा है।

पार्टी को कश्मीर और जम्मू में समान सुविधा वाले एम्स खोलने का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने को कहा गया है ताकि लोगों के गुस्से को शांत किया जा सके।

भाजपा मुख्यालय में स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह, वन मंत्री बाली भगत, मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी, महासचिव नरेंद्र सिंह और मुनीश शर्मा, प्रवक्ता बलवीर राम रतन के अलावा विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी, नेता और प्रमुख कार्यकर्ता भी जुटे रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें