फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राशन के लिए जूझ रहे अखनूर नगरवासी, दिसंबर में एक भी दिन नहीं खुला डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में दो राशन डिपो, स्टोर कीपर को दे रखी है दोनों डिपो पर राशन बेचने की भी जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। नगरवासियों को इन दिनों सरकारी राशन के लिए जूझना पड़ रहा है। दिसबंर के 19 दिन बीत जाने के बाद भी शहर के राशन डिपो नहीं खुले, जिससे लोग राशन से वंचित हैं। नगर के 13 वार्डों के लोगों के लिए दो राशन डिपो हैं, जिन्हें एक ही सरकारी कर्मचारी विक्रेता चलाता है। दोनों डिपुओं के प्रभारी विक्रेता चंद्र भान के तबादले के बाद नए विक्रेता के समय पर पदभार न संभालने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार नगर के अधिकांश लोग सरकारी डिपो के राशन पर निर्भर हैं। इनमें एक बड़ी संख्या उन लोगों की है जो प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुफ्त राशन पर निर्भर हैं। ऐसे में 19 दिन तक सरकारी राशन न मिलने से उन्हें बाजार से महंगा राशन खरीदना पड़ रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें तो नवंबर माह का राशन भी अभी तक नहीं मिला।
विज्ञापन

8 नवंबर को विभाग द्वारा जारी तबादला सूची में अखनूर के दोनों राशन डिपुओं के प्रभारी चंद्र भान का तबादला पुरखु व जानीपुर डिपो के लिए किया गया। उनकी जगह पंकज शर्मा को अखनूर नगर के दोनों डिपो पर तैनात किया। लेकिन, उन्होंने काफी दिनों तक अखनूर का पदभार नहीं संभाला। लंबा समय बीत जाने के बाद अब अखनूर के स्टोर कीपर कुलविंदर सिंह को नगर के दोनों डिपुओं के विक्रेता का पदभार भी दिया गया है। उनके पास पहले से ही स्टोर की बड़ी जिम्मेदारी है, जिसमें हर माह विभाग से राशन प्राप्त करना और फिर 43 राशन डीलरों को राशन मुहैया करवाना है।
-
अखनूर नगर के दोनों राशन डिपो के लिए तैनात प्रभारी विक्रेता पंकज शर्मा ने जब कार्यभार संभालने से मना कर दिया तो विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया। 14 दिसंबर को विभाग ने अखनूर के स्टोर कीपर को नगर के दोनों डिपो का अतिरिक्त पदभार सौंपा है। उम्मीद है कि बुधवार या वीरवार से लोगों को राशन मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

- प्रदीप बलगोत्रा, तहसील आपूर्ति अधिकारी
-
लोगों के दिक्कतों को दूर करने के लिए अखनूर के स्टोर कीपर को अस्थायी तौर पर दोनों राशन विक्री केंद्रों का अतिरिक्त पदभार दिया गया है। बुधवार से लोगों को राशन मिलने लगेगा। सरकारी योजना है कि भविष्य में सरकारी राशन डिपो को बंद कर निजी राशन डीलर नियुक्त किए जाएंगे। अखनूर नगर में भी दोनों सरकारी राशन डिपुओं की जगह पांच निजी राशन डिपो खोले जाएंगे, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। यह योजना अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि जनवरी या फरवरी में नए निजी राशन डिपो के लिए विज्ञापन जारी हो जाएगा, और जल्द ये निजी राशन डिपो खुल जाएंगे।
- नितिन वडेरा, प्रभारी अतिरिक्त निदेशक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, जम्मू ग्रामीण-1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें