सांबा। जिले में कस्बे की वार्ड संख्या 10 में डेंगू का एक मरीज मिला है। जिससे जिले में कुल 70 डेंगू के मामले आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक कर रही हैं।
जिले में डेंगू के मामले कम होने से स्वास्थ्य विभाग को भी राहत मिली है। कस्बे की वार्ड 10 में एक मामला आया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार की इस बार अधिक बारिश होने से लारवा नहीं पैदा हो सका था, जहां गंदा पानी रहता था वह भी बारिश के पानी से निकल गया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गत जून से ही डेंगू के बचाव के लिए अभियान छेड़ दिया गया था। इसका लाभ भी हुआ है। गत वर्ष सितंबर तक 175 से अधिक डेंगू के मामले आए थे। कई मरीज बाहरी राज्यों को उपचार के निकल गए थे। इस वर्ष डेंगू के मामले कम आने से विभाग को राहत मिली है।
जिला स्वास्थ्य विभाग की बीएम डॅा. ऋचा ने बताया कि सीएमओ डॉ. विधि भटियाल के निर्देश पर जून से ही उनके कर्मी सभी डेंगू हाट स्पाट क्षेत्रों में पहुंचकर दवा का स्प्रे कर रहे थे व लोगों को जागरूक करने में जुटे हुए हैं। सभी डेंगू के मरीज सही हालत में रहे। अस्पताल में भर्ती करने की भी नौबत नही आई है। उनका घरों में ही उपचार किया है। उन्होंने कहा के कुछ ऐसे हाट स्पाट है जहां से डेंगू के मामले आ रहे हैं। उक्त क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों को सतर्क रखा गया है।