फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश में डेंगू पांचवीं मौत, राजोरी के पूर्व सैन्य कर्मी की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- जम्मू-कश्मीर में आधिकारिक तौर पर पहली बार पांच मौतें, बीते 24 घंटे में 71 नए मामले मिले
विज्ञापन

परिवारवालों का आरोप, जीएमसी जम्मू में शाम को वरिष्ठ डाॅक्टरों ने उनके मरीज को नहीं देखा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में डेंगू से पांचवीं मौत हुई है। जीएमसी जम्मू में जिला राजोरी की थन्नामंडी तहसील के पलांगड़ निवासी पूर्व सैन्य कर्मी मोहम्मद बशीर (65) की डेंगू से मौत हो गई। उन्हें जीएमसी राजोरी से जम्मू लाया गया था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। परिवारवालों का आरोप है कि जीएमसी जम्मू में शाम को वरिष्ठ डाक्टरों ने उनके मरीज को नहीं देखा और जूनियर डाॅक्टर ही उपचार करते रहे। डॉक्टरों को ऑक्सीजन संबंधी समस्या से अवगत कराया गया था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में पहली बार अब तक डेंगू से पांच मौतें हुई हैं। इसी बीच बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 71 नए डेंगू के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

पलांगड़ निवासी शाबाज ने बताया कि वह अपने पिता मोहम्मद बशीर को 18 अक्तूबर को जीएमसी राजोरी से रेफर कर जीएमसी जम्मू लेकर आए। अगले ही दिन शाम को इमरजेंसी वार्ड में उनकी मौत हो गई। इस बीच वह पिता को कटड़ा के एक अस्पताल में भी ले गए, लेकिन वहां बिस्तर न मिलने से वापस जीएमसी लाना पड़ा। आरोप लगाया कि उनके मरीज को सांस लेने में दिक्कत सहित अन्य समस्याएं थीं और डाक्टरों को इसके बारे में बताया गया था। लेकिन वरिष्ठ डाॅक्टर द्वारा उन्हें नहीं देखा गया। उधर, जीएमसी प्रशासन का दावा है कि रोस्टर ड्यूटी के मुताबिक शाम को इमरजेंसी में वरिष्ठ डाॅक्टर उपलब्ध रहते हैं, जिसमें गंभीर मरीजों को देख लिया जाता है। वहीं, पारा गिरने के बावजूद डेंगू का डंक जारी है। बुधवार को जम्मू में 32, कठुआ और उधमपुर में 17-17, सांबा में 1, डोडा और अन्य स्थानों पर 2-2 मामले मिले हैं। राहत यह है कि पिछले तीन दिन से रोजाना औसतन सौ से कम डेंगू के मामले मिल रहे हैं। हालांकि आगामी दिनों में यह आंकड़ा बढ़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार नवंबर तक डेंगू का प्रभाव रहेगा।
विज्ञापन

-
डेंगू से कब, कितनी मौतें
वर्ष मौतें
2006 1
2012 1
2013 4
2016 1
2022 4
2023 5 (अब तक)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें