फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पारा गिरने के बाद भी शरीर का तापमान बढ़ा रहा डेंगू, अब 122 केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पारा गिरने के बावजूद डेंगू से राहत मिलती नजर नहीं आ रही। संभाग के लगभग सभी जिलों में डेंगू का डंक जारी है। जम्मू जिला सबसे अधिक प्रभावित है। कई दिन से औसतन सौ से अधिक मामले मिल रहे हैं। प्रदेश में वीरवार को 122 केस मिले, जिसमें 79 जिला जम्मू से हैं। अब तक प्रदेश में 3951 मामले मिल चुके हैं, जिसमें 66 प्रतिशत के साथ 2634 मामले जम्मू जिला से आए हैं। अस्पतालों में 89 मरीजों का इलाज जारी है, जबकि अनाधिकारिक तौर पर यह आंकड़ा कहीं अधिक है।
विज्ञापन

जम्मू के साथ अन्य जिले भी डेंगू से प्रभावित हैं। सांबा में 7, कठुआ में 15, उधमपुर में 11, राजोरी, पुंछ और डोडा में 1-1, रामबन में 5 और कश्मीर में 2 नए मामले मिले। शहर के लगभग हिस्सों में डेंगू ने दस्तक दी है। अस्पतालों में प्लेटलेट कम होने की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज पहुंच रहे हैं। जीएमसी, एसएमजीएस, सरवाल और गांधीनगर अस्पताल में डेंगू के व्यस्क और बाल रोगियों को उपचार दिया जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम का दावा है कि अभी हालात नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें