फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहर के कई इलाके बन रहे डेंगू हॉटस्पाट, उधर दावा- हालात अभी नियंत्रण में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। डेंगू का डंक जारी है। प्रदेश में सबसे अधिक जिला जम्मू प्रभावित है। जम्मू कश्मीर में पिछले चार दिन में करीब चार सौ डेंगू के मामले मिल चुके हैं, जिसमें जिला जम्मू से 72 प्रतिशत मामले हैं। इसके साथ शहर के कई इलाके हॉटस्पाट में तब्दील होने लगे हैं। तालाब तिल्लो में सबसे अधिक 88 मामले मिल चुके हैं। इसी तरह गांधीनगर में 72, छन्नी हिम्मत में 55, बख्शी नगर में 28 केस आ चुके हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम का दावा है कि हालात अभी नियंत्रण में हैं। मगर विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में डेंगू के पीक पर जाने की आशंका है।
प्रीत नगर, बनतालाब, रूप नगर, न्यू प्लॉट सहित लगभग हर हिस्से में डेंगू दस्तक दे चुका है। आधिकारिक तौर पर प्रदेश में रोजाना औसतन 100 मामले मिल रहे हैं। हालांकि अनाधिकारिक तौर पर यह आंकड़ा कई गुणा अधिक है। सरकारी और निजी अस्पतालों में बड़ी संख्या में डेंगू लक्षण के मरीज भर्ती हो रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को प्रदेश में 87 मामले मिले, जिसमें 43 जिला जम्मू से हैं। अब तक प्रदेश में 2454 और जम्मू में 1741 केस मिल चुके हैं। नए मामलों में सांबा में 7, कठुआ में 16, उधमपुर में 9, रियासी, राजोरी और डोडा में 1-1, रामबन में 6, कश्मीर में 1 और अन्य राज्यों से 2 शामिल हैं। जीएमसी में 27 मरीजों का उपचार चल रहा है। जच्चा बच्चा अस्पताल एसएमजीएस में रोजाना 10 से 15 डेंगू लक्षण वाले बाल रोगियों को भर्ती किया जा रहा है। इसी तरह गांधीनगर अस्पताल में 5 से 10 मरीज भर्ती हो रहे हैं, जबकि निजी अस्पतालों में भी मरीज पहुंच रहे हैं। सरवाल अस्पताल में कुछ समर्पित बिस्तर रखे हैं। अब तक उधमपुर के तीन लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


104 डायल कर पाएं मदद
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनोद का दावा है कि डेंगू व लारवा से निपटने के लिए लोग टोल फ्री नंबर 104 पर संपर्क करें ताकि स्प्रे सहित सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। उनका कहना है कि आधिकारिक तौर पर कोई इलाका हॉटस्पाट नहीं बना, जैसा पिछले साल रिहाड़ी था। दावा किया कि निगम की टीमें खासतौर पर लारवा को खत्म करने के लिए स्प्रे सहित अन्य उपाय कर रही हैं, लेकिन लोगों को खुद भी घरों के भीतर पानी जमा होने वाले स्रोतों को खत्म करना चाहिए। कूलर, गमले, टूटे बर्तन, टायर आदि को ड्राई रखें।

आज और 9 को कई वार्डों में होगी फॉगिंग
निगम का दावा है कि पिछले माह पहले चरण में सभी 75 वार्ड फॉगिंग से कवर कर लिए थे। दूसरे चरण में काम जारी है। 7 को वार्ड 47, 48, 49, 50, 51, 52, 55 बाहु फोर्ट ईस्ट, बाहु फोर्ट वेस्ट, नरवाल, छन्नी हिम्मत, हाउसिंग कॉलोनी, टंगेर, छन्नी के अलावा 9 अक्तूबर को वार्ड 4, 5, 6, 7, 69, 71 मोहल्ला बावरियां, तालाब खटिकां, गुज्जर नगर, कांजी हाउस, सैनिक कॉलोनी-1, तवी विहार सिद्दड़ा में फॉगिंग की जाएगी। हालांकि लोगों का आरोप है कि पर्याप्त तरीके से फॉगिंग नहीं की जा रही।
विज्ञापन


निगम के खिलाफ प्रदर्शन
जम्मू। मिशन स्टेटहुड के अध्यक्ष सुनील डिंपल ने लोगों के साथ शुक्रवार को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते मामलों पर रोष जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि डेंगू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन निगम स्लीप मोड में है। अन्य मुद्दों में संपत्ति कर आदि का विरोध किया गया। प्रदर्शन में सत शर्मा, सचिन सोई, रूपेश भट्ट, अशोक कुमार, बंटी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें