फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चैंबर बोला- हितधारकों से बातचीत कर संपत्ति कर बने बेहतर नीति

विज्ञापन
चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बैठक कर संपत्ति कर को स्थगित
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने संपत्ति कर स्थगित करने के फैसले का स्वागत किया है। साथ ही सभी हितधारकों से व्यापक बातचीत शुरू करने पर जोर दिया है। आवास व शहरी विकास विभाग की ओर से अगले आदेश तक संपत्ति कर को स्थगित किया है।
विज्ञापन

चैंबर हाउस में पदाधिकारियों के साथ बैठक करते अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि संबंधित पक्षों के साथ विचार-विमर्श के बाद संपत्ति कर पर सुविचारित नीति बनाई जानी चाहिए।संपत्ति कर के विरोध में चैंबर ने जम्मू बंद की काल दी थी। उपराज्यपाल से अपील की कि बिजली विभाग को किसी भी गरीब और जरूरतमंद का कनेक्शन न काटने के लिए निर्देश जारी करें। खराब और बढ़े बिलों में सुधार लाया जाए। औद्योगिक इकाइयों को निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान की जाए। पदाधिकारियों में अनिल गुप्ता, राजीव गुप्ता, मनीष गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजेश गुप्ता मौजूद रहे। स्टेटहुड जम्मू कश्मीर के अध्यक्ष सुनील डिंपल ने भी संपत्ति कर को स्थगित करने के फैसले को सही बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें