फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश में 45 और जम्मू में 39 नए केस आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। बेहद ही खतरनाक और जानलेवा डेंगू बुखार इन दिनों शहर में कहर बरपा रहा है। रविवार को प्रदेश में 45 मामले आए, जिसमें जम्मू के 39 है, जबकि उधमपुर और कठुआ के दो-दो हैं। दो केस बाहरी राज्यों के हैं। अब तक जम्मू संभाग में 2676 और जम्मू में 1894 केस आ चुके हैं। मरीजों को तेज दर्द, बुखार, प्लेटलेट्स की कमी और कमजोरी जैसी समस्याएं हो रही हैं।

डेंगू बुखार के लक्षण - मरीज में 3 से 14 दिन के बाद ही लक्ष्ण नजर आते हैं। ज्यादातर मामलों में 4 या 7 दिन के बाद लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं। ज्वाइंट्स में दर्द होता है और 104 डिग्री तक बुखार हो जाता है। ब्लड प्रेशर का तेजी से गिरना और हार्ट बीट का कम होना भी डेंगू का कारण है। इसके अलावा आंखें लाल व दर्द होना, चेहरे पर गुलाबी दाने निकलना, भूख न लगना, सिरदर्द, ठंड लगना, बुखार आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव - बर्तन या पॉट में पानी न भरने दें। सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। समय-समय पर घर की सफाई करवाते रहें। अगर घर में किसी ऐसी जगह पानी इकट्ठा होता है जिसे आप साफ नहीं सकते तो उसे तुरंत ढक देना चाहिए। खिड़की और दरवाजे शाम होने से पहले बंद कर लें। बच्चों को फुल स्लीव कपड़े पहनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें