जम्मू। डेंगू का डंक जारी है। प्रदेश में मंगलवार को 64 मामले मिलने के साथ अब तक 1295 केस आ चुके हैं। सबसे अधिक जम्मू जिला प्रभावित है। जम्मू में 51 केस के साथ आंकड़ा 933 पहुंच गया। शहर के लगभग हिस्सों से डेंगू के मामले मिल रहे हैं। बख्शीनगर, सरवाल, रिहाड़ी, जानीपुर, तालाब तिल्लो, त्रिकुटा नगर, गांधीनगर, शास्त्रीनगर, भठिंडी आदि क्षेत्रों में डेंगू डंक मार रहा है। नगरोटा, आरएस पुरा, बिश्नाह आदि से भी मामले मिल रहे हैं। पिछले कुछ समय से जम्मू में निरंतर हुई बारिश से जलभराव वाले स्थलों पर लारवा पनपने में मदद मिली है। विशेषज्ञों के अनुसार अगले माह के आखिर तक मामले बढ़ने की आशंका है। ब्यूरो