फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहर और आसपास के इलाकों में डेंगू के 13 और मामले आए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर और आसपास के इलाकों में डेंगू का डंक बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में रविवार को 13 नए मामले मिले, जिसमें अधिकांश जम्मू से हैं। अब तक 113 मामले मिल चुके हैं। रोजाना औसतन 12 से 15 मामले मिल रहे हैं। ये वो मामले हैं, जो अस्पतालों से रिपोर्ट हो रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में संदिग्ध बुखार या डेंगू के ऐसे मामले हैं जो निजी क्लीनिकों में पहुंच रहे हैं और रिपोर्ट नहीं होते।
विज्ञापन

शहर के रिहाड़ी, सरवाल, जानीपुर, तालाब तिल्लो, त्रिकुटा नगर, गांधी नगर, भठिंड़ी, पुराने शहर के अधिकांश हिस्से डेंगू से संवेदनशील रहे हैं। इस बार भी कई इलाकों में लारवा मिला है। जम्मू में निरंतर हो रही बारिश से संवेदनशील इलाकों में जलभराव से डेंगू के पनपने की आशंका बढ़ी है। राहत यह है कि आधिकारिक तौर पर डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें