फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ गंग्याल में रैली, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को वार्ड 56 गंग्याल के मिलन चौ
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को वार्ड-56 गंग्याल के मिलन चौक से रोष रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-पठानकोट हाईवे पर कुछ देर तक वाहनों की आवाजाही रोक कर रोष जताया। उन्होंने हाथों में तख्तियां पकड़कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि पुराने डिजिटल मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने का सरकार का फैसला गलत है। आखिर सरकार को ऐसे मीटर लगाने की जरूरत क्यों पड़ी, जबकि पहले से डिजिटल मीटर मौजूद हैं। जनता प्रतिदिन सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। भाजपा सरकार मनमाने फैसले थोप रही है। पेंशन सुविधा को बंद कर दिया है। टोल प्लाजा पर लूटा जा रहा है।
विज्ञापन

जम्मू नगर निगम के पूर्व चेयरमैन व प्रदेश कांग्रेस के सचिव सतीश शर्मा ने कहा- शहर में ऐसे कई परिवार हैं जो सुबह कमाते हैं व शाम को खाते हैं। वह इतने बढ़े हुए बिजली के बिल नहीं दे सकते। सरकार को चाहिए कि बीपीएल की श्रेणी के लोगोंं के बकाया बिल माफ किए जाए और उन्हें मुफ्त बिजली दी जाए। इसी तरह मध्यवर्गीय परिवारों को कुछ हद तक राहत दी जाए। यहां जनक राज, विपिन संगराल, अर्जुन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


मढ़ में भी उबाल, प्रशासन को जमकर कोसा
दोमाना । स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में मढ़ के लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। जय हिंद फाउंडेशन के सदस्यों ने मढ़ चौक में एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पूरे शहर सहित ब्लॉक में भी सही मीटरों को हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, लेकिन स्मार्ट मीटर ज्यादा तेज चल रहे हैं जिससे पहले के मुकाबले दोगना बिजली का बिल देना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश लोग दिहाड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे में बिल चुकाने के लिए घर का पूरा बजट बिगड़ जाएगा। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की कि स्मार्ट मीटर की प्रक्रिया को रोका जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान ओम प्रकाश, राजिंदर सिंह, संगा राम, दयाल, पूर्व सरपंच प्यार सिंह और लक्ष्मण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें