फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डेंगू के 24 केस आए, कुल 132 पहुंचा आंकड़ा

Wed, 25 Sep 2024 05:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल 24 सितंबर तक आए थे 150 से अधिक मामले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में डेंगू के मरीजों में बढ़ोतरी होने से स्वास्थ्य विभाग की भी परेशानी बढ़ रही है। डेंगू के 24 मामले आने से जिले में कुल 132 मामले हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 20 डेंगू हॉट स्पॉट बनाए गए हैं। अधिकतर मामले हॉट स्पॉट क्षेत्रों से ही आ रहे हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपने कर्मचारियों की विशेष टीमें बनाकर हॉट स्पॉट क्षेत्रों में दवा का स्प्रे कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गत वर्ष 24 सितंबर तक 150 से अधिक मामले आए थे। पिछले वर्ष के मुकाबले में इस वर्ष कम मामले आए हैं। आज पेंठी, सांबा, मंडी पुशविलयां, मंडी संगवाली, कोटली, नानक चक, रेयां, सिडको और मंडी गुडगालियां से मामले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विधि भटियाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मी हॉट स्पॉट क्षेत्रों में पहुंचकर दवा का स्प्रे कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। आज सपवाल में एक मलेरिया का मरीज मिला है। विभाग की टीम के कर्मी दवा का स्प्रे कर रहे हैं।
डॉ. ऋचा अरोड़ा, बीएमओ स्वास्थ्य विभाग नड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें