फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू प्रभावित इलाकों में फॉगिंग, दवा छिड़काव अभियान तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। डेंगू के मामले बढ़ने के बाद नगर निगम सक्रिय हो गया है। डेंगू प्रभावित इलाकों में फॉगिंग और दवाई का छिड़काव अभियान शुरू किया है। इसके तहत बुधवार को डेंगू प्रभावित इलाकों सरवाल, सुभाष नगर, रिहाड़ी कॉलोनी में अभियान चलाया। साथ ही वार्डों में नालियों और रास्तों के किनारे भी दवाई का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार पहले ऐसे वार्डों को चिह्नित किया गया है, जहां पर अधिक मामले सामने आ रहे हैं। डेंगू के अधिक मामले आने का कारण नालियां और नालों में गंदगी का होना है। 22 सितंबर को शिव नगर, पलौड़ा, टोप शेरखानियां, 24 को पलौड़ा टॉप, चिनौर, 26 को बख्शी नगर, तालाब तिल्लो, पुंछ हाउस, 27 को जानीपुर, 28 को गांधी नगर, 29 को कृष्णा नगर, रेशमघर कॉलोनी, 30 को तालाब तिल्लो, बोहरी और ज्यूल, एकअक्तूबर को डिंग्याना, ग्रेटर कैलाश, तीन को संजय नगर, नानक नगर, छह को पंजतीर्थी, जुलाखा मोहल्ला, मस्तगढ़, सात को छन्नी हिम्मत, 10 को बरनाई, 11 को डोगरा हाल, मोहल्ला उस्ताद, पक्का डंगा, 12 को बाहु फोर्ट और नरवाल, 13 और 15 को त्रिकुटा नगर सेक्टर पांच और गंग्याल में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें