फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हॉट स्पॉट क्षेत्र से डेंगू के 17 मामले आए सामने, 281 पहुंचा आंकड़ा

Thu, 17 Oct 2024 05:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल डेंगू का आंकड़ा पिछले साल के बराबर पहुंचा
विज्ञापन

लोगों का आरोप-विभाग को अवगत करवाने के बाद भी नहीं हो रही सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में डेंगू का डंक जारी है। अधिकतर मामले हाॅट स्पाट क्षेत्रों से ही आ रहे हैं। बुधवार को हॉट स्पॉट क्षेत्र से 17 मामले सामने आए। डेंगू का आंकड़ा अब 281 पहुंच गया है।
हाॅट स्पाट क्षेत्रों में आराजी मोहल्ला, बढेरी, चकमंगा, सिडको, निकट जिला अस्पताल, कैली मंडी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार 90 सैंपल में से 17 मामले डेंगू के सामने आए हैं। इसके लिए विभाग के कर्मचारी हाॅट स्पाॅट क्षेत्रों में पहुंचकर दवा का स्प्रे करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस साल डेंगू का आंकड़ा पिछले साल के बराबर पहुंच गया है। स्थानीय निवासी अजय कुमार ने कहा कि आराजी मोहल्ले में सफाई व्यवस्था सुचारु नहीं होने से मच्छर पनप रहे हैं। इससे डेंगू फैल रहा है। इस बारे में कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
पूर्व सरपंच रविंदर सिंह के अनुसार चकमंगा क्षेत्र में पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को डेंगू का शिकार होना पड़ रहा है। इस बारे में कई बार जिला प्रशासन को अवगत करवाया गया था कि क्षेत्र में पानी की निकासी का प्रबंध किया जाए। एसीआर, तहसीलदार को भी मौके पर बुलाया गया था। मगर पानी की निकासी के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी आ रही है। इस से अब चकमंगा क्षेत्र से हर दिन डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं।

जिले भर से रक्त के सैंपल जिला अस्पताल में एकत्रित किए जाते हैं। यहां लैब में सैंपल की जांच किए जाने के बाद डेंगू के मरीजों के बारे में संबंधित डिस्पेंसरी व अस्पताल को सूचना दी जाती है। यदि कोई गंभीर मरीज हो तो उसे अस्पताल में भर्ती किया जाता है। डेंगू वार्ड में सभी सुविधाएं हैं।
विज्ञापन

डॉ. मोहिंदर कुमार, अधीक्षक जिला अस्पताल सांबा
कोट
स्वास्थ्य विभाग के कर्मी जिला भर के हाट स्पाट क्षेत्रों में पहुंच कर दवा का स्प्रे कर रहे हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि डेंगू से कैसे बचाव करना है। मलेरिया विभाग के कर्मचारियों को डेंगू की रोकथाम के लिए लगाया गया है।
डॉ. ऋचा आरोड़ा, बीएमओ स्वास्थ्य विभाग नड सांबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें