आरएस पुरा। सीमांत गांव मोटे के पास श्मशानघाट के पास लगे पेड़ों को काटने पर ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच ओमकार सिंह की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने मजदूर लगाकर पंचायत की अनुमति के बिना ही पेड़ों की कटाई कर दी है।
पूर्व सरपंच ओमकार सिंह का कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाई। मामले में वन विभाग व आरएस पुरा प्रशासन का कहना है कि उन्होंने पेड़ों को काटने की किसी को अनुमति नहीं दी है। इस मौके पर मामले को लेकर ज्ञापन भी सौँपा।
किसान नेता चौधरी मोहन सिंह ने कहा कि अगर एक-दो दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय विधायक से भी अपील की कि वह मामले में हस्तक्षेप करें। संवाद