फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Target Killing: अनंतनाग में लक्षित हत्या के विरोध में प्रदर्शन, उधमपुर में लोगों ने आतंकवाद का पुतला जलाया

Tue, 30 May 2023 01:59 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

 उधमपुर और रियासी में लक्षित हत्या के विरोध में प्रदर्शन हुआ। उधमपुर में लोगों ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग जामकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला भी जलाया।
विज्ञापन
उधमपुर में प्रदर्शन - फोटो : नरेश
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी के अनंतनाग जिले में सोमवार की रात आतंकियों ने टारगेट किलिंग को अंजाम देते हुए उधमपुर के एक नागरिक की हत्या कर दी। मंगलवार को इस घटना के विरोध में उधमपुर और रियासी में प्रदर्शन हुआ। उधमपुर में लोगों ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग जामकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला भी जलाया।

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के सुषांत शर्मा ने कहा कि कश्मीर घाटी में रोजी-रोटी कमाने गए मजालता गांव के दीपू की आतंकियों ने निर्मम हत्या कर दी। इसका वारदात की वह कड़ी निंदा करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि दीपू की हत्यारों को जल्द से जल्द उनके किए की सजा दी जाए।

Trending Videos
विज्ञापन

रियासी में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : विकास बड़ू
उधर, रियासी में भी हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने लक्षित हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि घाटी में हाल ही में जी20 के सफल आयोजन के बाद पाकिस्तान और उसके आतंकी गुर्गे बौखलाए हुए हैं। उन्होंने घाटी में रोजगार के लिए गए निर्दोष युवक को निशाना बनाया है। उन्होंने सरकार से आतंकियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की और घाटी में रह रहे अल्पसंख्यकों को पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें