आतंकी ठिकाने से बरामद हथियारों के साथ जवान
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। सेना के जवानों ने एक बड़े आतंकी ठिकाने का ध्वस्त कर दिया है। ठिकाने से काफी मात्रा में आतंकी जखीरा मिला है।
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक कोटी नाला इलाके में सुरक्षा बलों को आतंकी ठिकाना होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर सेना की 10 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने जिला पुलिस के साथ संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।
तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को आतंकी ठिकाना मिला, जिसे उन्होंने ध्वस्त कर दिया। ठिकान से एक राइफल और इसकी उक मैगजीन, एक सिंगल बैरल बंदूक, एक चाइनीज पिस्टल, चाइनीज पिस्टल के 6 राउंड, एके-47 के 57 राउंड, एक वाकी-टॉकी, एक मोबाइल बरामद हुआ।
इस अभियान को सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इस अभियान के दौरान एसएसपी डोडा जाहिद नसीम मन्हास और डीएसपी हेडक्वार्टर मौजूद रहे।