फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पांच दिवसीय कार्य सप्ताह व भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग

विज्ञापन
बैंक कर्मचारी काम के लिए पांच दिवसीय सप्ताह निर्धरित करने की मांग के समर्थन में प्रदर्शन करते ह
विज्ञापन
जम्मू। बैंक कर्मचारियों ने विभिन्न बैंकों के क्षेत्रीय, जोनल और प्रधान कार्यालयों के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के बैनर एआईबीओसी के अध्यक्ष राजेश मेहता की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि बैंकिंग उद्योग में 5 दिवसीय कार्य सप्ताह की शुरुआत की जाए। यूनियन नेताओं ने बताया कि भारतीय बैंक संघ (आईबीए) और यूनियनों ने 5-दिवसीय सप्ताह लागू करने के लिए समझौता किया था। एक औपचारिक सिफारिश को मंजूरी के लिए सरकार को भेज दिया गया था। हालांकि, लगभग एक साल बीत चुका है। सरकार ने अभी तक इस बदलाव को अधिसूचित नहीं किया है।
विज्ञापन

यूएफबीयू के प्रवक्ता ने कहा कि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 24 घंटे है। अधिकांश सरकारी और कॉर्पोरेट कार्यालय सप्ताह में पांच दिन ही काम लिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी कैडरों में स्थायी भर्ती की जाए। मौजूदा कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ रहा है। यह कम होना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें