फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-पानी की समस्या को दूर करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसी चरणदीप सिंह से मुलाकात की। इस दौरान नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में उपजी बिजली और पानी की समस्या के बारे में अवगत करवा कर समाधान की अपील की गई।
विज्ञापन

पार्षद अमित शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, वरुण शर्मा, मंडल प्रधान राधव कृष्ण केसर, सोशल मीडिया इंचार्ज अंकुश नरगोत्रा, एससी सेल के प्रधान चमन लाल भगत, वार्ड 13 निवासी सोनू शर्मा ने बताया कि कई दिनों से स्थानीय लोग अघोषित कटौती से परेशान हैं। विभाग की तरफ से सात घंटे कटौती करने का निर्देश दिया है, लेकिन मौजूदा समय में दस से बारह घंटे तक बिजली को बंद रखा जा रहा है। बिजली कटौती का कोई समय नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुछ स्थानों पर बिजली के पुराने ट्रांसफार्मर बदलने और कुछ ही क्षमता बढ़ाने की भी मांग उठाई है। इसके अलावा आए दिन पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने की समस्या से भी अवगत करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें