फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के लिए पूल परीक्षण हो सकता है फायदेमंद साबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। शिवसेना बाला साहेब ठाकरे जम्मू-कश्मीर इकाई ने कोरोना परीक्षण को तेज करने का सुझाव दिया है। मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए राज्य अध्यक्ष मनीष साहनी ने कहा कि लॉक डाउन काफी  मददगार साबित हुआ  है, लेकिन इससे कोरोना प्रकोप से पूर्ण रूप से  छुटकारा संभव नहीं है। साहनी ने पूर्ण  लॉकडाउन के साथ जम्मू-कश्मीर  उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू से पूल टैस्ट तकनीक को अपनाने की अपील की है।  उनका कहना है कि कहा कि जम्मू-कश्मीर में कोरोना जांच की रफ्तार बहुत धीमी है , पूल तकनीक  से जहां इसे रफ्तार मिलेगी वहीं यह तकनीक प्रयोगशालाओं पर काम के बोझ और लागत को कम करने में बहुत प्रभावी साबित हो सकती है।  साहनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हमने काफी हद तक इस बीमारी को नियंत्रित किया है और  पूल परीक्षण को जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए । साहनी ने कहा कि  जम्मू-कश्मीर में चिन्हित रेड ज़ोन  में मरीजों के आने का इंतजार नहीं करते हुए इन इलाकों में पूल परीक्षण के तहत पीड़ितों की जल्द पहचान करनी चाहिए  , जिससे लोगों को  मानसिक अवसाद एवं पीड़ित होने के खौफ से  काफी हद तक छुटकारा मिल  सकता है।  था। इस मौके पर साहनी ने कहा कि 135 करोड़ की जनसंख्या वाले देश में पूल टेस्टिंग तकनीक ही कामयाब और कारगर साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें