करिश्मा चिब जम्मू।कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन के चलते स्कूल-कॉलेज से लेकर मॉल-बाजर और कोचिंग संस्थान सब कुछ बंद हैं। लेकिन इसी बीच प्राइवेट स्कूलों ने ऑनलाइन माध्यम से ही नया एकेडमिक सेशन शुरू कर दिया है। इसके लिए प्रतिदिन सुबह 10 बजे से विद्यार्थियों की स्कूल के शिक्षकों द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन क्लासीज ली जा रही हैं और उन्हें विभिन्न विषयों की पढ़ाई करवाई जा रही है। शिक्षकों द्वारा स्कूल के बच्चों को घर बैठे ऑनलाइन क्लास दी जा रही हैं0, जिसमें स्कूल टीचर बच्चों को मोबाइल, लैपटॉप और स्माेर्ट फोन के जरिए घर में बैठकर पढ़ा रहे है। इसके लिए शिक्षक बच्चों को ऑनलाइन क्लास के जरिए पूरे अनुशासन के साथ पढ़ा रहे हैं। इस पर विभिन्न प्राइवेट स्कूल प्रशासन का कहना है कि एक क्लास में 40 से 50 बच्चों को क्लास दी जा रही है, जो शिक्षकों के लिए बच्चों को ऑनलाइन अनुशासित करना थोड़ा मुश्किल भी दे रहा है। पर ऐसा करना जरूरी भी बहुत ज्यादा है ताकि विद्यार्थियों का समय बर्बाद होने से बचाया जा सके। वहीं कुछ प्राइवेट स्कूलों द्वारा बच्चों को होमवर्क और स्टडी मैटेरियल भेजकर उन्हें पढ़ाया जा रहा हैं। होमवर्क देने के बाद स्कूल के हर विषय के शिक्षक द्वारा अगले दिन बच्चों का होमवर्क चेक भी किया जाता है। वहीं वीडियो में स्कूल टीचर बच्चों को सुबह 10 बजे से दो 1.30 बजे तक पढ़ाई कराते हैं। जिसमें हर विषय का शिक्षक बच्चों की कक्षा लेता है और उन्हें विभिन्न तरीके से पढ़ाने में जुटा रहता है। यूट्यूब वीडियो लिंक भी कर रहे हैं शेयर शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के साथ संबंधित विषय के विभिन्न टापिक के यूट्यूब वीडियो लिंक भी शेयर किए जा रहे हैं। इससे भी विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम को समझने में काफी सहायता मिल रही है। ऑडियो और वीडियो क्लीप से भी करवा रहे हैं पढ़ाई शिक्षकों द्वारा पाठ्यक्रम से संबंधित विषयों की वीडियो और ऑडियो रिकार्ड करके विद्यार्थियों के साथ साझा की जा रही है। ताकि उन्हें कुछ भी समझने में कोई परेशानी न झेलनी पड़े। और साथ-साथ ही उनके डाउट भी क्लीर किए जा रहे हैं।