रियासी। जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के राज्य उपप्रधान एजाज अहमद खान ने बारिश तथा बर्फबारी में लोगों तक हर संभव सुविधा पहुंचाने की अपील प्रशासन से की है। उपप्रधान ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी बारिश के कारण रामबन, रियासी, राजौरी, किश्तवाड़, डोडा, कठुआ और पुंछ सहित पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। इससे जहां लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है वहीं उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं। उन्होंने उपराज्यपाल से लोगों की समस्याएं दूर करने के लिए उचित कदम उठाने की अपील की है।