प्रतीक्षा सूची नियमों में संशोधन की मांग को लेकर प्रदर्शन करते युवा
जम्मू। भर्ती परीक्षा को लेकर प्रतीक्षा सूची नियमों में संशोधन की मांग को लेकर उम्मीदवारों ने शनिवार को महाराजा हरि सिंह पार्क में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इसमें एलजी प्रशासन से प्रतीक्षा सूची नियमों में संशोधन करने की मांग की गई।
इंजीनियर स्वर्ण वीर सिंह जराल के नेतृत्व में विभिन्न विभागों में परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों ने कहा कि नियमों में संशोधन से 700 से अधिक उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा। जम्मू-कश्मीर में युवा बेरोजगारी से परेशान हैं। इस दौरान उम्मीदवारों ने कहा कि मौजूदा नियम के तहत अगर उम्मीदवार किसी विभाग में नौकरी लगने के बाद ज्वाइन नहीं करता है तो उसके कारण पद खाली रह जाता है। उम्मीदवारों ने अधिकारियों से विज्ञापित पदों के लिए प्रतीक्षा सूची नियमों में ढील देने की मांग की। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, गुजरात राज्यों ने पहले ही इसी तरह के नियम लागू कर दिए गए हैं। ब्यूरो