इससे संक्रमित व्यक्ति से किसी दूसरे व्यक्ति में संक्रमण फैलने की आशंका कम हो जाती है। दवा विक्रेताओं के अनुसार मास्क की मांग को देखते हुए आर्डर किए जा रहे हैं। देशभर में मास्क की मांग बढ़ी है। जेके केमिस्ट एसोसिएशन के आयोजक सचिव गुरमीत सिंह के अनुसार बाजार में पर्याप्त मास्क उपलब्ध है, हालांकि मांग बढ़ने से थोड़ी कमी आ सकती है। इसके लिए मांग के मुताबिक सप्लाई को बढ़ाया जा रहा है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
जम्मू और श्रीनगर के हवाई अड्डों पर देश विदेश से आ रहे यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिए अतिरिक्त चिकित्सा स्टाफ तैनात किया गया है। इसमें सभी फ्लाइटों से आ रहे यात्रियों की स्वास्थ्य जांच को सुनिश्चित बनाया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. जेपी सिंह का कहना है कि जम्मू एयरपोर्ट पर 14 चिकित्सा स्टाफ तैनात किया गया है, इसमें दो डॉक्टर, दो एंबुलेंस और उनके ड्राइवर और दस पैरा मेडिकल स्टाफ तैनात है। रेलवे स्टेशन जम्मू पर भी जांच केंद्र स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए स्टाफ उपलब्ध कराया गया है।