फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंगर लगाने की आवेदन तिथि बढ़ाए श्राइन बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन (साबलो) के शिष्टमंडल ने शुक्रवार को श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितिश्वर कुमार से मुलाकात कर लंगर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

शिष्टमंडल में साबलो के महासचिव राजन गुप्ता, उपाध्यक्ष रामलोक चौधरी और सचिव विजय मेहरा ने बोर्ड से भंडारों को अनुमति प्रदान करने के लिए आवेदन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी से बढ़ाकर 20 मार्च तक करने की मांग की। ऑडिटिड बैलेंस शीट जमा करवाने की शर्त में छूट देने की मांग की गई। इसके साथ 2019 में ब्लैक लिस्ट किए गए चार भंडारों को बहाल करना और बोर्ड के सर्कुलर नंबर 2020/983 को वापस लेने की भी मांग की गई। गुप्ता ने कहा कि कोविड-19 के कारण अधिकतर भंडारा संस्थाएं अपने रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित नहीं कर पाई हैं, इसलिए आवेदन तिथि को बढ़ाया जाए। बोर्ड के एक पूर्व के सर्कुलर में भंडारा संस्थाओं को किसी संगठन के माध्यम से संपर्क करने के बजाय बोर्ड से सीधे संवाद करने को कहा गया है, जबकि यह अनुच्छेद 19 (1) के तहत असंवैधानिक है। बोर्ड लंगर संगठनों की जायज मांगों पर गौर करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें