फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले से अवैध कब्जे हटवाएं उपराज्यपाल

विज्ञापन
विजयपुर में लोगों की समस्यांए सुनते पेंथर्स पार्टी के नेता।
विज्ञापन
विजयपर। पैंथर पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल की देखरेख में संगबाल में रविवार को कार्यक्रम करवाया गया। इसमें पार्टी के पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह मुख्य अतिथि थे। पूर्व मंत्री ने कहा जम्मू में तेजी से टोल प्लाजा लगाए जा रहे हैं और भू-माफिया गिरोह सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहा है। जनता के विरोध के बावजूद सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। पैंथर्स पार्टी के नेताओं ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की कि राजनेताओं, रसूखदार लोगों द्वारा कब्जाई गई सरकारी जमीनों को जल्द खाली करवाएं। सांबा जिले में भू-माफिया, कई बड़े नेताओं द्वारा श्मशानघाट, ठंडी खुई, तालाबों, खड्डों, नालों आदि सरकारी जमीनों पर कब्जा किया हुआ है। पार्टी ने एलजी से मांग की कि एक टीम गठित कर अवैध रूप से किए गए निर्माण को तत्काल तोड़ा जाए। इसके साथ ही टोल प्लाजा भी बंद किए जाएं। इस मौके पर पार्टी के प्रांतीय प्रधान राजेश पडगोत्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें