फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोयाल और धौंचक-बकोर के बीच खड्ड पर पुल की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र की पंचायत मट्टू, पगांली, हमीरपुर सिदड़ और सैंथ पंचायत के ग्रामीणों ने खड्ड पर पुल बनाने की मांग की है। कहा कि ज्यौड़ियां मुख्यालय जाने के लिए उन्हें वाया गांव धौंचक-बकोर सड़क से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें 10 किलोमीटर ज्यादा सफर तय करना पड़ता है। गांव दोयाल और धौंचक-बकोर के बीच खड्ड पड़ती है, जिसमें 12 महीने पानी रहता है। इन चार पंचायतों के ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस खड्ड पर पुल का निर्माण किया जाए तो उनका ज्यौड़ियां मुख्यालय पहुंचने के लिये लगभग 10 किलोमीटर से अधिक सफर कम हो जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव इंद्री तथा परगवाल के बीच चिनाब दरिया पर पुल का निर्माण किया जा रहा, उस पुल तक पहुंचने के लिए भी इन चारों पंचायतों के ग्रामीणों के लिए दोयाल तथा धौंचक-बकोर के बीच बह रही खड्ड पर पुल काफी लाभदायक रहेगा। सरपंच पंचायत मट्टू स्वर्ण सिंह मन्हास, नायब सरपंच कुलबीर सिंह चौधरी, पंचायत हमीरपुर सिदड़ के पूर्व सरपंच तरसेम मन्हास आदि ने बताया कि वे उपराज्यपाल से भेंट कर खड्ड पर पुल की मांग करेंगे। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि इस समस्या को बैक-टू विलेज-3 में भी उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें