फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के दिए सुझाव

विज्ञापन
महिलाओं को सम्मानित करते सहारा जागृति मंच के पदाधिकारी।
विज्ञापन
सांबा। जिले के पेंठी गांव में सहारा जागृति मंच ने रविवार को भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर कार्यक्रम करवाया। इसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार समिति के सदस्य पवन शर्मा ने की। नानाजी देशमुख के चित्र के आगे दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। शर्मा ने कहा कि सहारा जागृति मंच संस्थान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के टिप्स भी दिए। कार्यक्रम में सिलाई केंद्रों में बैग बनाने का कार्य कर रहीं 50 महिलाओं को चेक भेंटकर मानदेय राशि दी गई। कार्यक्रम में सांबा जागृति मंच के प्रभारी वशिष्ठ अतिथि विकास संबयाल ने कहा कि इस तरह भारत के सभी ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को घर-घर रोजगार उपलब्ध कराने से जल्द ही भारत आत्मनिर्भर बन जाएगा। संस्थान मुख्य सलाहकार सिमरन खन्ना ने कहा की जल्द जिला स्तर पर सांबा के पहाड़ी क्षेत्रों में 100 सिलाई केंद्र खोले जाएंगे और जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को प्रमुखता से रोजगार देने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में संस्थान प्रमुख संजीव कुमार, निशा धर भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें