फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा रद्द करने की बजाय दोषियों को पकड़े सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एक महीने से भी अधिक समय से फाइनेंस अकाउंट असिस्टेंट (एफएए) परीक्षा के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। शनिवार को उन्होंने प्रेस वार्ता कर बोर्ड ने अंतिम चयन सूची जारी करने की मांग की। साथ ही परीक्षा को रद्द करने की बजाए दोषियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। अभ्यर्थियों ने कहा कि मांगों को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने की बात हो रही है। मांग की परीक्षा को रद्द करने की बजाय दोषियों की पहचान कर उन्हें बाहर निकाला जाए। जांच में सहयोग देने के लिए तैयार हैं। सब इंस्पेक्टर भर्ती में धांधली की जांच के बाद सरकार ने भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी। अब अभ्यर्थियों में भय है कि यह परीक्षा भी रद्द कर दी जाएगी। परीक्षा की तैयारी के लिए दो साल से ज्यादा का समय दिया है। एफएए को लेकर जारी इस प्रक्रिया से मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड से मांग है कि अंतिम चयन सूची जल्द जारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें