जम्मू। शिवसेना डोगरा फ्रंट ने शनिवार को प्रदर्शन कर पाकिस्तान के समर्थन करने वाले छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तान की प्रशंसा करने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इस पर पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने छात्रों को तत्काल रिहा करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि कश्मीरी युवाओं को भड़काने की कोशिश हो रही है। माहौल खराब किया जा रहा है। यह होने नहीं दिया जाएगा। सनद रहे कि आगरा में राजा बलवंत सिंह मैनेजमेंट टेक्निकल कैंपस में पाकिस्तान के समर्थन में जश्न मनाने वाले छात्रों के खिलाफ जगदीशपुरा पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है।