फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की लंबित मांगों को जल्द किया जाए पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर टीचर ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेकेटीजेएसी) ने प्रदेश सरकार से शिक्षकों से जुड़े मामलों का जल्द समाधान करने की मांग की है। रविवार को जेकेटीजेएसी ने प्रेस वार्ता कर सरकार से पुरानी पेंशन योजना को लागू करने, आरईटी शिक्षकों को एडीटी के दायरे में लाने और आरईटी के दौरान पांच वर्षों की सेवा को सर्विस रिकॉर्ड में शामिल किया जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

जेकेटीजेएसी के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि आरईटी के तहत नियुक्त हुए शिक्षक 21 वर्षों से ट्रांसफर की उम्मीद में हैं। इन शिक्षकों 2000 में नियुक्त किया था, पांच वर्षों तक सेवा देने के बाद सरकार ने शिक्षकों को जनरल लाइन टीचर के रूप में तो माना, लेकिन शिक्षकों को ट्रांसफर व अन्य लाभों से वंचित रखा है। किसी भी सरकारी कर्मचारी के लिए पेंशन का बड़ा महत्व होता है, ऐसे में प्रदेश सरकार को पुरानी पेंशन योजना को लागू करनी चाहिए। जेकेटीजेएसी का भी विस्तार किया गया है। अब प्रदेश के सभी जिलों में जेकेटीजेएसी कमेटियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें