मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ट्रेड यूनियनों के सदस्य
जम्मू। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, फेडरेशन और संघों की संयुक्त कॉल पर मांगों को लेकर श्रमिकों ने शुक्रवार को रोष प्रदर्शन किया। इसमें श्रम कानूनों में बदलाव पर रोक लगाने, 7500 गैर आय करदाता को नकद हस्तांतरण, सभी को 10 किलो राशन, मनरेगा में श्रमिकों को रोजगार, सार्वजनिक क्षेत्रों का कोई निजीकरण नहीं, संगठित और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के फ्रंटलाइन योद्धाओं की श्रेणी में सुरक्षा किटें मुहैया करवाने की मांग उठाई। यूनियन के महासचिव ओम प्रकाश ने कहा कि 10 से अधिक राज्यों में भाजपा शासन है और कांग्रेस ने श्रम कानूनों में परिवर्तन किए हैं। भारत सरकार की मौन स्वीकृति के साथ दैनिक कामकाज के समय को आठ घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी गैर आयकर भुगतान करने वाले परिवारों को 7500 रुपये के नकद हस्तांतरण की मांग पर ध्यान नहीं दिया। इससे श्रमिक तबका परेशानी में है।