फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन आयोग से मांग: जनगणना आधार पर सीटें बढ़ें, जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिले

Thu, 08 Jul 2021 11:21 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पहलगाम में विभिन्न राजनीतिक दलों ने परिसीमन आयोग की टीम से की मुलाकात।
 
विज्ञापन
परिसीमन आयोग का जम्मू कश्मीर दौरा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिसीमन आयोग की टीम ने बुधवार को पहलगाम में राजनीतिक दलों के साथ मुलाकात की। दक्षिण कश्मीर से ताल्लुक रखने वाली राजनीतिक पार्टियों ने आयोग के साथ चर्चा की। दलों ने जनगणना आधार पर सीटें बढ़ाने और जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाली की मांग की।

विज्ञापन


भाजपा नेता रफीक अहमद वाणी ने कहा कि बैठक में हमने आयोग से कहा कि सभी लोगों को हक मिलना चाहिए। अपनी पार्टी के नेता रफी अहमद मीर ने कहा कि हमने अपनी बात रखी और जो बातें चल रही थीं, उन पर अंकुश लग गया। मीर ने कहा कि जनगणना 2011 को लेकर ही हमने बात की।

नेशनल कांफ्रेंस के प्रतिनिधिमंडल ने भी आयोग से मुलाकात की। अल्ताफ  अहमद कुलू ने कहा कि 5 अगस्त 2019 का फैसला गलत था। उसे हमने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। आयोग पर हमें विश्वास है कि 2011 की जनगणना के आधार पर ही विधानसभा की सीटों को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना : दूसरी लहर में कोविड मृत्यु दर ज्यादा, अर्थ व्यवस्था पर पड़ा कम प्रभाव
विज्ञापन


कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुलजार अहमद वाणी ने कहा कि हमने अपनी बात आयोग के सामने रखी और कहा कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। कश्मीरी पंडितों की एक टीम ने भी आयोग की टीम से मिलकर जोर दिया कि घाटी में कश्मीरी पंडितों के लिए भी सीटें मिलनी चाहिएं। आयोग की टीम सुबह ही पहलगाम पहुंच गई थी। पहलगाम क्लब में टीम ने क्लब में पहले पुलवामा, कुलगाम, अनंतनाग और शोपियां के डीसी से मुलाकात की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें