फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दिव्यांगों की पेंशन पांच हजार रुपये प्रति माह करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री सकीना इत्तू को बताईं दिव्यांगों की समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। कन्फेडरेशन फिजिकली चैलेंज्ड ऑर्गेनाइजेशन जम्मू-कश्मीर के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जम्मू सचिवालय में मंत्री सकीना इत्तू से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को दिव्यागों की समस्याओं से अवगत करवाया। प्रधान राम दास दुबे ने मांग की कि दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाकर पांच हजार रुपये प्रतिमाह की जाए।
विज्ञापन

इनके लिए अलग से निदेशक की नियुक्ति की जाए। सचिवालय आने वाले दिव्यांगों को चेक-प्वाइंट पर केवल यूडीआईडी कार्ड दिखाकर प्रवेश की अनुमति दी जाए। इन्हें अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) राशनकार्ड श्रेणी में शामिल किया जाए। मांग की कि प्रदेश में चतुर्थ श्रेणी से लेकर उच्च पदों तक जो कर्मी दिव्यांगता कोटे के तहत कार्यरत हैं उनके दिव्यांगता प्रमाणपत्रों की पुनः जांच कराई जाए। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के कमिश्नर सचिव को जांच कराने के निर्देश दिए। मंत्री सकीना इत्तू ने सभी संबंधित मुद्दों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रवीण, इरशाद, फिरोज, गोपाल व अन्य सदस्य माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें