फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जिले में गेहूं खरीद मंडी नहीं खुलने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कृषि विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग की अनदेखी से जिले में गेहूं खरीद मंडी नहीं खुलने से किसान परेशान हैं। क्षेत्र में कंबाइन मशीने पहुंचने लगी हैं। किसानों ने फसल कटाई का काम शुरू कर दिया है। अब उन्हें अपनी अनाज बेचने की चिंता सताने लगी है। किसान बाबू राम, सोमराज, बलवंत राज का कहना है कि यदि समय पर मंडी नहीं खोली गई तो निजी व्यापारी मनमाने दाम पर फसल खरीदेंगे। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द जिले में सरकारी गेहूं खरीद मंडी शुरू की जाए। जानकारी के अनुसार जम्मू संभाग में 21 गेहूं खरीद मंडियां खोली जानी हैं। अब तक आठ मंडियों के लिए ही टेंडर किए जा सके हैं। मुख्य जिला कृषि अधिकारी डाॅ. राकेश खजूरिया ने कहा कि निदेशक से बैठक कर इस मामले पर बात की है। एक-दो दिन के भीतर टेंडर खुल जाएंगे और मंडियों को शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें