फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विधायक पर हुए हमले को लेकर दर्ज की जाए एफआईआर

विज्ञापन
रियासी में प्रेस वार्ता करते आप के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
रियासी। डोडा से आम आदमी पार्टी के विधायक व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मेहराज मलिक पर विधानसभा में हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई। पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश कुमार केसर व अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक मलिक ने ऐसा कुछ नहीं कहा है जिससे किसी धर्म विशेष या फिर आम व्यक्ति को नुकसान पहुंचा हो।
विज्ञापन

पार्टी के नेताओं ने भाजपा पर पिछले दस वर्षों में प्रदेश में कोई भी काम नहीं करने का आरोप लगाया है। भाजपा के नेता ठेकेदार बन गए हैं। विधानसभा में विधायक पर हमला कर आम लोगों की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आप नेताओं ने कि कहा अगर हमले में शामिल लोगों पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई और उन्होंने माफी नहीं मांगी गई तो वे लोग सड़कों पर उतरेंगे। विधायक के साथ हाथापाई करने वाले भाजपा विधायक व कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाई होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें