फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फसलों के नुकसान का मुआवजा दे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमावर्ती क्षेत्रों के किसानों ने की मांग, उपराज्यपाल प्रशासन से लगाई गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, आम, संतरे, आदि की फसलों को हुए नुकसान को लेकर क्षेत्र के विभिन्न संगठन और किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
डीएसएस किसान सभा के अध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि जब गेहूं की फसल पकने वाली थी, और सभी मौसमी फलों के फूल खिल चुके थे, तब बेमौसम बारिश के साथ हवा और ओलावृष्टि ने फसलों को बुरी तरह प्रभावित किया है। कंडी क्षेत्र में 90% से अधिक फसल नष्ट हो गई है, जबकि अन्य फल देने वाले पौधों को भारी नुकसान हुआ है। जब किसानों पर ऐसे संकट आते हैं तो सरकार मदद के लिए आगे आती है। लेकिन, इस बार सरकार नुकसान को दूर करने के लिए आगे नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान थोडू राम ने बताया कि क्षेत्र की पंचायती राज संस्थाओं को भी किसानों के नुकसान और मुआवजे की आवाज उठानी चाहिए थी, मगर ऐसा नहीं हुआ। सरकार को चाहिए कि कश्मीर में सेब की प्रभावित फसल की तर्ज पर यहां भी मुआवजा दे। वहीं,पूर्व सरपंच गुल्लू राम और किसान राम लाल ने कहा कि इस मुद्दे पर राजस्व अधिकारियों से भी संपर्क किया था, मगर मुआवजे की प्रक्रिया की पहल नहीं हो रही है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अनुरोध है कि वह हस्तक्षेप करें और कृषि व बागवानी विभागों को नुकसान का आकलन करने और मुआवजे का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें