रियासी। जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक की एक बैठक शनिवार को प्रधान सोहन लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसानों को बर्बाद हुई फसल का मुुआवजा जल्द देने की मांग उठाई गई। प्रधान ने कहा कि पिछले दिनों हुई बारिश से जिले के माहौर, भमाग, ठाकराकोट, पौनी, रियासी और कटड़ा में फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। इस दौरन गुलाम नबी, तारामणि, नंद किशोर, सतपाल, नजीर अहमद, सुबादीन नसीम, गुलाबगढ़ी, प्रेम चंद, खेमराज, कृष्ण लाल व मंगतराम ने कहा कि प्रभावित सभी किसानों को जिला प्रशासन और एलजी की तरफ से जल्द मुआवजा जारी किया जाए। इस के साथ ही मवेशियों के लिए भी उचित फंड्स उपलब्ध करवाए जाएं।