फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेके पेंशनर्स फिडरेशन ने उठाई लोगों को घर पहुंचाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। जम्मू-कश्मीर पेंशरर्स वेलफेयर फिडरेशन जम्मू-कश्मीर के लोग जो जम्मू-कश्मीर से बाहर हैं उन्हें वापिस लाने की अपील की है। उनका कहना है कि जब से लॉकडाउन हुआ है तब से जम्मू-कश्मीर के कई गरीब लोग और विद्यार्थी विभिन्न राज्यों में फंसे हुए हैं। उनके लिए जिंदगी निकालना मुश्किल हो गया है। कई लोग जो विभिन्न कामों के लिए दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे हैं उनके कमाई के सभी साधन बंद हैं। उन्हें इससे काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। फिडरेशन का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में विभिन्न राज्यों के फंसे लोगों को भी सुरक्षित रखने के लिए काम किया जाना चाहिए जिसके लिए उनकी फिडरेशन पूरा समर्थन करेगी। उन्होंने केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या को खत्म करने के लिए कोई विकल्प निकालने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें