संवाद न्यूज एजैंसी सांबा। कोरोना वायरस की महामारी को वाहरी राज्यों से आने वाले बढावा दे रहे हैं। गत दिनो हीरानगर के छन्न क्षत्रियां के एक व्यक्ती के पॉजिटिव आने से खलबली मच गई है। जिस ट्रक मे उक्त कोरोना पॉजिटिव व्यक्ती ने सफर किया था बह सांबा के सिडको के प्रथम फेज मे समान ले कर पहुंचा था। पुलिस को मिली सूचना पर पैस्टीसाईड कारखाने रवि करॉप सांईस को सील कर दिया गया है। कारखाना मे काम करने वाले दस लोगों को हिरास्त मे ले कर उन के सैंपल लेने के लिए घगवाल के कोरोना आस्पताल ले जाया गया है। इन मे तीन व्यक्ती सांबा कस्बा से हैं।