रियासी। पीपल्स वेलफेयर फोरम के सदस्यों ने म्यूनिसिपल कमेटी से नगर में स्ट्रीट लाइट्स व्यवस्था को ठीक करने की अपील की। फोरम के प्रधान बलबीर सिंह मनहास, सदस्य कुलदीप मैंगी, मीरा बाली, राजीव, मोनिका राजपूत, मोहिंद्र शर्मा, वीनू बाली, शाम लाल व रमेश अवरोल ने कहा कि नगर की कई गलियों में स्ट्रीट लाइटस खराब हैं, जिस कारण शाम ढलते ही अंधेरा पसर जाता है। कटरा-सूला मार्ग पर भी लगाई गईं अधिकतर लाइट्स खराब हैं। इसके अलावा नगर की कई गलियों में पुरानी लाइटें लगी हैं, जिनकी रोशनी धूमिल हो चुकी है। उनके स्थान पर नई लाइटें लगाने की जरूरत है। फोरम के सदस्यों ने कोविड के दौरान सिर्फ बाजार में ही नहीं बल्कि गलियों में भी दवाई का छिड़काव करवाने की अपील की है। सेनेटाइजर का छिड़काव किए जाने को कहा। आने वाले दिनों में मक्खियों व मच्छरों की भरमार हो सकती है, जिस के लिए अभी से ही दवाई का छिड़काव किया जाना जरूरी है।