जम्मू। प्रोविंशियल पावर इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्य सचिव अटल डुल्लू से मुलाकात कर मांगें पूरी करने की गुहार लगाई। अध्यक्ष संजीव बाली ने कहा कि तकनीशियन क्लास, वरिष्ठ सहायक, राजस्व अधीक्षक, ड्राफ्टमैन को डीपीसी का लाभ दिया जाए। बिजली कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को 500 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाए। मौजूदा समय में कोई भी लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है। एक मेजर हेड अकाउंट के माध्यम से मौत होने या अन्य दुर्घटनाओं पर राहत दी जाए। फील्ड स्टाफ और लाइनों को तकनीशियन तृतीय ग्रेड प्रदान किया जाए। मौके पर तरुण गुप्ता, सुरेश शर्मा, दीपक शर्मा, गोपाल सिंह, भारत भूषण, महेश, सुचेत सिंह, राजेंद्र सिंह, संजय कुमार, दलजीत सिंह, राम लाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो